Breaking
Sun. May 10th, 2026

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के रक्तवीर योद्धा अवधेश कुमार वर्मा रक्तदान क्षेत्र में युवाओं के बीच बना आइकन उन्होंने 75 वा रक्तदान कर पेश किया मिसाल

 

जहां चारों और नववर्ष की खुशियों में सभी मशगूल है. बहीं मानव सेवा को समर्पित संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ के रक्तवीर योद्धा अवधेश कुमार वर्मा ने अस्पताल में इलाजरत किसी असाद्ध रोग से ग्रसित किसी जरूरतमंद के लिए जमशेदपुर में अपना 35 बां एसडीपी रक्तदान को पूरा करते हुए, जहां युवाओं के बीच बना रक्तदान के क्षेत्र में युथ आइकन ( और सबसे महत्वपूर्ण अभी तक 75 बां स्वैच्छिक रक्तदान को किया पुरा ) और इसी के साथ पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में अपना 761 बां एसडीपी रक्तदान के आंकड़े को भी पूर्ण कर लिया. आज पूरा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ परिवार एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर अवधेश कुमार वर्मा के ऊपर गर्व महसूस कर रहा. रक्तदान करते समय अवधेश के हौसला अफजाई हेतु उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम- संजय चौधरी जी, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के अनुभवी एवं वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर रिता सिंह, अनुभवी तकनीशियन शुभोजीत मजुमदार, पदाधिकारी सुदीप प्रामाणिक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार. रक्तदान करने के पश्चात रक्तवीर योद्धा अवधेश कुमार वर्मा जी को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार जी एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

Related Post