Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार अपने धर्मपत्नी के साथ नव वर्ष के दिन हरिणा मुक्तेश्वर धाम पहुंचकर , अपने विधानसभा क्षेत्र की जनताओ का सुख ,समृद्धि हैतू श्रद्धा भक्ति से किया पूजन।

पोटका विधानसभा के तेज तर्रार विधायक संजीव सरदार ने नव वर्ष के उपलक्ष पर अपने क्षेत्र के जनताओं कि सुख समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास के लिए आज अपने धर्मपत्नी ,सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल, पोटका के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी रजनी शड़गी व सहपाठियों के साथ कोल्हान के प्रसिद्ध जो की पोटका के सुदूरवर्ती क्षेत्र प्राकृतिक पहाड़ों के बीच स्थित बाबा मुक्तेश्वर धाम में विधायक संजीव सरदार पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका। उन्होंने कहा मैं अपने कार्यकाल के अंदर सभी चुनावी वादों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय पर भी प्रकाश डाला।

Related Post