Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

एक अज्ञात मोटरसाइकिल के जोरदार धक्के ने किया ,दो चिकित्सा कर्मी सहित एक बुजुर्ग हुआ घायल

राजनगर:राजनगर थाना क्षेत्र के हाता चाइबासा मुख्य मार्ग में खोकरो गांव के समीप आज सुबह लगभग 11:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई ,जिसमें दो चिकित्सा कर्मी सहित एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है। हाता की ओर से तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल खोकरो गांव के समीप उसी दिशा से गुजरी जिस दिशा से दो चिकित्सा कर्मी अपनी स्कूटी से राजनगर जा रही थी। बता दें कि चिकित्सा कर्मी दोनों महिला है।और दोनों राजनगर समुदायिक स्वास्थ केंद्र की स्वास्थ्य कर्मी है।जिसको पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने धक्का मारा चाइबासा की ओर तेज रफ्तार से निकल गया। स्कूटी में जोरदार धक्का लगने से वही साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग से टकरा गई जहां स्कूटी में सवार दोनो चिकित्सा कर्मी वहीं सड़क पर गिरकर घायल हो गई। साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति भी सड़क किनारे गिर गया। जिस वक्त दुर्घटना घटी उसी वक्त पीछे से पेट्रोलिंग करती आ रहे राजनगर पुलिस के जवानों ने देखा और घायलों को अपने पुलिस वाहन में बैठाकर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां घायलों का इलाज किया गया।हालांकि दोनो महिला चिकित्सा कर्मी के पैर और घुटनों पर चोट आई है।और बुजुर्ग व्यक्ति को सर के ऊपरी हिस्से में चोटें आई है।

 

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post