Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पोटका मोगला साई गांव के अलेख महिमा आश्रम में अखंड यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन जहां मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पोटका विधायक संजीव सरदार

पोटका प्रखंड अंतर्गत पोडाडीहा पंचायत के मगलासाई गांव के अलेख महिमा आश्रम में ग्राम वासियों का सहयोग से 6 मार्च को वार्षिक यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजीव सरदार यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए . उन्होंने यज्ञ अनुष्ठान में भगवान का पूजा अर्चना करते हुए माथा टेक कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख. शांति. समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की यज्ञ अनुष्ठान में मौके पर आंदोलनकारी सुनील महतो , 20 सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो. एवं झामुमो के गणमान्य नेतागण के साथ ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Post