Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पोटका में म्यूटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी पर पैसा लेने का आरोप

पोटका प्रखंड अंतर्गत म्यूटेशन के नाम पर जोरों से चल रहा गोरखधंधा प्रखंड के राजस्व कर्मचारी गरीब असहाय लोगों से म्यूटेशन के नाम पर रुपैया वसूल रहे हैं. इस मामले पर भंडाफोड़ तब हुआ जब हाथी विंदा पंचायत के भूपति भूषण महतो, असित वरण द्वारा जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त विजया जाधव एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजीव सरदार को लिखित पत्र देकर जानकारी दी विधायक संजीव सरदार द्वारा शिकायत करने वाले लोगों को लेकर अंचल के अंचलाधिकारी से मिले एवं राजस्व कर्मचारी सुरेश राम के ऊपर लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए राजस्व कर्मचारी सुरेश राम पर एफ आई आर करने की मांग की वहीं दूसरी ओर मामले पर सीओ इम्तियाज अहमद द्वारा कहा गया कि विधायक द्वारा शिकायत की गई है मामले की जांच अपने स्तर पर करूंगा एवं जरूरत पड़ी तो संयुक्त दल गठन कर मामले की जांच कर यदि दोषी पाए जाते हैं तो मामला दर्ज किया जाएगा. दूसरी और सुरेश राम ने कहा कि मैंने पंचायत में सरकारी जमीन के अतिक्रमण को रोकने का प्रयास किया जिसके कारण मुझे म्यूटेशन के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है मैं बिल्कुल निर्दोष हूं |

Related Post