Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

कैंसर पीड़ित गुडु सरदार को गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिला दो लाख अट्ठारह हजार की सहायता

 

← Back

Thank you for your response. ✨

– पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत, सिदिरसाई गांव के निवासी केंसर पीड़ित 45 वर्षीय गुड़ू सरदार के नाम पर गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कैंसर के उपचार हेतु दो लाख अठ्ठारह हजार रुपए स्वीकृत हुआ। अभी इसका ऑपरेशन ब्रह्मानंद हॉस्पिटल तामुलिया में किया जाएगा।
आठ-दस महीना पहले गुड़ू सरदार के मुंह पर निचले जबड़े में एक घाव हुआ था ।झाड़-फूंक एवं जादू टोने के चक्कर में वह अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। जब उसके परिवार सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल व उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी के संपर्क में आए तो उन्हें सर्वप्रथम मेहरबाई हॉस्पिटल टाटानगर लाया गया वहां जांच की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर ब्रह्मानंद हॉस्पिटल तामूलिया लाया गया जहां उस घाव की पुष्टि कैंसर के रूप में हुई। तत्पश्चात गंभीर बीमारी योजना के तहत सदर अस्पताल में आवेदन देने की योजना बनी मगर जाति ,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र देर से बनने के कारण उसका फाइल तैयार नहीं हुआ। जैसे ही अंचल अधिकारी पोटका को बीमारी की खबर लगी तो एक ही दिन में सारा प्रमाण पत्र बन गया एवं संबंधित फाइल को जिला चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। झारखंड स्वास्थ्य मंत्री के सचिव संजय ठाकुर एवं युवा के बरनाली चक्रवर्ती के सहयोग पर उनके चिकित्सा हेतु उक्त रकम सुकृत हो पाई। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल ने सहयोग करने वाले सभी महानुभावों को आभार प्रकट किया।

Related Post