Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वारा का कार्यक्रम बालुमाथ पंचायत सचिवालय मे संपन्न हुआ

*आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वारा का कार्यक्रम बालुमाथ पंचायत सचिवालय मे संपन्न हुआ*

 

*बालुमाथ से टीपू खान*

 

बालूमाथ।झारखंड में हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होने पर 12 अक्टूबर को बालूमाथ प्रखण्ड के बालुमाथ पंचायत सचिवालय से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया कार्यक्रम पूर्व बालूमाथ पंचायत के मुखिया नरेश लोहरा,सचिव ब्रहमदेव राम,उप मुखिया अमित कुमार ने मुख्य अतिथि लातेहार एडीशनल क्लेक्टर आलोक शिकारी कच्छप, मजिस्टेड ,बालूमाथ प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री राजश्री ललिता बाखला, अंचलाधिकारी अफताब आलम ,जिप उपाध्यक्ष अनिता सिंह,का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुरूआत मुख्त अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बुधवार को बालूमाथ पंचायत सचिवालय आए सैकड़ो ग्रामीण जनता लोगों ने बारी-बारी से लातेहार एडीशनल क्लेक्टर, बालूमाथ बीडीओ सुश्री राजश्री ललिता बाखला,सीओ अफताब आलम को आवेदन सौंपकर अपनी समस्याएं बताई। बीडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। फरियादियों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदन को संबंधित पदाधिकारियों को निवारण हेतु अग्रसारित किया गया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम सह विकास मेला में कुल 300 से अधिक मामले आए, जिसमे बालूमाथ प्रखण्ड में

आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

Related Post