Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया गया जनता दरबार का आयोजन,मिले 10 आवेदन।

महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया गया जनता दरबार का आयोजन,मिले 10 आवेदन।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में ग्रामीणों के द्वारा टोटल 10 आवेदन दिए गए। राशन कार्ड से संबंधित 4 प्रधानमंत्री आवास से संबंधित 3 पेंशन से संबंधित 2 एवं मनरेगा से संबंधित 1 आवेदन दिया गया।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने बताया कि जनता दरबार में जिस तरह की भी समस्या हो आवेदन दे सकते हैं जो भी आवेदन प्राप्त होता है उसे तत्काल निष्पादन करने की कोशिश की जाती है। जो भी समस्याएं उत्पन्न होती है समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। मौके पर प्रधान लिपिक ललन कुमार, प्रधानमंत्री प्रखंड समन्वयक अरुणा पूनम ठिठियो, एसबीएम प्रखंड समन्वयक गंगा प्रसाद, ग्राम सेविका प्रिस्किला खलखो,पुलिस्ता एक्का समेत कई आवेदन कर्ता मौजूद थे।

Related Post