Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

लाभुक समिति के चयन एवं अन्य मुद्दों को लेकर प्रखंड सभागार में किया गया बैठक का आयोजन।

लाभुक समिति के चयन एवं अन्य मुद्दों को लेकर प्रखंड सभागार में किया गया बैठक का आयोजन।

 

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायत सचिव उपस्थित हुए। सभी उपस्थित लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा योजनाओं से संबंधित लाभुक समिति के चयन को लेकर जानकारी दी गई साथ ही जल्द से जल्द लाभुक समिति का चयन करने का निर्देश दिया गया। वहीं 2020-21 की जो योजनाएं अपूर्ण है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख कंचन कुजुर, जीपीएस भिखू प्रसाद एईई दिलीप पाल, पंचायत सेवक संजय कुजुर, विजय शंकर समेत अन्य पंचायत सेवक तथा सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

Related Post