Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

आप जिला संयोजक ने किया मदद । दुख में साथ देना पुण्य का काम : परमेश्वर 

आप जिला संयोजक ने किया मदद

 

दुख में साथ देना पुण्य का काम : परमेश्वर

 

लातेहार: जिले के बारियातू प्रखंड में हाल के दिनों में डूब कुलवा नदी में बाढ़ की चपेट में आने से सबुर गंझू व नरेश गंझू की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी जिला संयोजक परमेश्वर गंझू ने मृतक के आश्रितों व परिजनों से मुलाकात कर राहत सामग्री प्रदान किया है। साथ ही जिला संयोजक ने इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिया है। इधर जिला संयोजक ने जिला प्रशासन व झारखंड सरकार से अभिलंब कलुआ नदी में पूल बनाने का मांग किया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में नदियां उफान पर रहती है जिस वजह से स्थानीय ग्रामीणों की जान व स्कूलों के बच्चों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। जिला प्रशासन को स्वत संज्ञान लेते हुए दुबकुलवा नदी में पुल का निर्माण करना चाहिए। मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निर्मल उरांव अमृत बासपति ,दिनेश प्रसाद विकास भगत समेत पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post