Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

महंगाई जनता के लिए डायन है, वही मोदी सरकार के लिए डार्लिंग बन गई है: सुखदेव भगत

महंगाई जनता के लिए डायन है, वही मोदी सरकार के लिए डार्लिंग बन गई है: सुखदेव भगत

 

 

लातेहार: लातेहार, महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के चल रहे चौपाल कार्यक्रम के तहत लातेहार बाजार टांड में लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के अध्यक्षता में महंगाई चौपाल का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायक लातेहार जिला संयोजक सुखदेव भगत ने कहा कि जनता के लिए महंगाई डायन है और वही मोदी सरकार के लिए डार्लिंग बन गई है ।

 

जब भाजपा विपक्ष में थी तब महंगाई और बेरोजगारी को लेकर तरह-तरह की नारे गूंजाती थी पूरा देश में महंगाई से त्रस्त ,भाजपा सरकार मस्त है । श्री भगत ने आगे कहा कि खाद्य पदार्थों से लेकर अस्पतालों से लेकर श्मशान घाटों के निर्माण तक जो लगाई गई जीएसटी है है वह या भाजपा की सरकार के लिए शर्म की बात है।

 

जिंदा तो जिंदा भाजपा की सरकार ने मुर्दों को भी नहीं बख्शा यह केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार देश की जनता को महंगाई से तबाही में धकेलने का कार्य किया है वही मौके पर लोहरदगा कांग्रेस के नेता आलोक साहू ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी चंद पैसों की बढ़ोतरी होती थी भाजपाई सड़कों से लेकर सदन तक हंगामा करते नजर आते थे आज वह खामोश हो गए हैं।

 

महंगाई से त्रस्त जनता उन्हें ढूंढ रहे हैं और वह नजर नहीं आ रहे हैं आने वाले 2024 में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर बहुत हुई महंगाई की मार गद्दी छोड़ो मोदी सरकार देश ने कमरतोड़ महंगाई नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

 

आम जनता परेशान है आने वाले समय में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा जिस प्रकार 2014 के बाद महंगाई बढ़ गई है उसका सारा श्रेय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जाती है।

 

महंगाई रोकने में यह सरकार विफल हुई है प्रधानमंत्री अपनी विफलता को स्वीकारते हुए तत्काल इस्तीफा दें। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई की मार जनता को झेलने को विवश कर दी है।

 

देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। मौके पर युवा कांग्रेस लातेहार जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ,उपेंद्र पासवान 20 सूत्री सदस्य साजन कुमार कांग्रेस नेता लक्ष्मण गंझू बसंत यादव ,मोहम्मद अख्तर, लातेहार जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन रामदेव उरांव,प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान,उपाध्यक्ष प्यारुल अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव व संतोष रजक आदि मौजूद थे और महंगाई को लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Post