Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

चंदवा के चकला पंचायत में गजराज का आगमन घर और खेती नष्ट किया ।

चंदवा के चकला पंचायत में गजराज का आगमन घर और खेती नष्ट किया ।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा चंदवा के चकला पंचायत के तिलैयादामर ग्राम में गजराज का आगमन हो गया है जिससे जंगल से सटे गांव को और खेतों को तहस-नहस कर दिया है वन विभाग इस पर किसी तरह का कोई पहल नहीं कर रहा है

ग्रामीण अपना जान बचाने के लिए मजबूर हैं 2 दिन पूर्व बालूमाथ के गणेशपुर गांव में एक ग्रामीण को हाथी के द्वारा कुचल कर हत्या कर दिया गया उसके बाद गजराज चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत तिलैया दामर में घुसकर आतंक फैलाए हुए हैं कई घरों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया है ग्रामीण डरे सहमे हैं लातेहार उपायुक्त से अपनी जान बचाने के लिए मांग कर रहे हैं क्योंकि 6 माह पूर्व ही गजराज के द्वारा कई घर तथा एकड़ में फसल नष्ट कर दिया गया है

उसका दर्द तो खत्म ही नहीं हुआ और फिर एक गजराज आज हम के हैं। तिलैया दामर के किनू गंझु बलकू गंझू और रमेश गंझू तीनों महुआटांड़ तिलैयादा मर के रहने वाले हैं जिनका घर हाथी के द्वारा तोड़ा गया है और यह घर छोड़कर भाग खड़े हैं और लातेहार उपायुक्त से गुहार लगा रहे हैं।

Related Post