आज फिर से टोरी चंदवा के रेलवे फाटक ने ली एक बेकसूर की जान
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
ज्ञात हो कि दिनांक 8 अगस्त 2022 को कामता निवासी इस्तकार खान उर्फ बड़कू खान की तबीयत अचानक से बिगड़ गई आनन-फानन में उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाया जाने लगा चंदवा टोरी फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस करीब 45 मिनट तक खड़ी रही जिसके कारण मरीज की स्थिति और बिगड़ गई जब फाटक खुला तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्रारंभिक उपचार किया गया भगवान भरोसे उस समय उनकी जान बच गई और उन्हें भी हमसे रेफर कर दिया गया 12 अगस्त 2022 को शाम 7:00 बजे रेलवे फाटक की लापरवाही उसके उसके रवैया के कारण और वक्त पर इलाज नहीं होने के कारण इफ्तकार खान और बड़कू खान की मृत्यु हो गई

ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है अभी रेलवे प्रशासन की इस रवैया से काफी आक्रोशित है और आंदोलन करने की मांग कर रहे हैं मौके पर पहुंचे आजसू प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे सामाजिक कार्यकर्ता जमील खान उर्फ बबलू खान आजसू पार्टी पंचायत अध्यक्ष इरफान खान एमडी आरिफ मोहम्मद शमीम मौके में पहुंचकर परिवार वालों का धार डस बनाया और परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर की कृपा की कामना की
मौके में विवेक दुबे उर्फ राजा दुबे ने कहा की यह एक अप्रिय घटना है इस घटना से रेलवे को कोई मलाल नहीं है 6 महीने पूर्व ओवरब्रिज का काम शुरू होने लगा परंतु कुछ लोगों के कारण और रेलवे की लापरवाही के कारण और इंजीनियरों के लापरवाही के कारण बृज नहीं बनाया जा रहा है
एक अंडरपास जो तत्काल के लिए बनाया गया था वह भी पानी में डूबा हुआ है भ्रष्टाचार लापरवाही गैर जिम्मेदारी और रेलवे कानून का डर दिखाकर मनमाना व्यवहार कर रही है इसकी आजसू कमिटी घोर निंदा करता है हम रेलवे प्रशासन को एवं रेलवे अधिकारियों को चेता देना चाहते हैं कि अगर ओवरब्रिज का काम जल्द से जल्द पूरा नहीं हुआ तो एक आक्रोशित एवं रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा रेल सिर्फ कोयला के लिए लोगों की जान ले रहा है रेलवे प्रशासन सिर्फ अपना फायदा देखता है अगर यह ऐसा ही करता रहा दो और भी ऐसी घटना हो सकती है इसलिए रेलवे को जल्द से जल्द और जिस कंट्रक्शन में या काम लिया है इसे पूरा करें अन्यथा आजसू पार्टी अपने हजारों समर्थकों के साथ टोरी रेलवे लाइन का चक्का जाम कर देगी और सारी कोयला कंपनियों का माल ढोने नहीं देगी

