Breaking
Sat. Jul 11th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वृक्षारोपण कर मतदाता पहचान पत्र लिंक कार्यक्रम का शुभारंभ किया

लातेहार*

 

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वृक्षारोपण कर मतदाता पहचान पत्र लिंक कार्यक्रम का शुभारंभ किया*

 

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लातेहार श्री भोर सिंह यादव ने समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कर जिले में मतदाता पहचान पत्र लिंक कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस मौके में उन्होंने कहा मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या को लिंक करने का कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जाएगा l इस कार्यक्रम के तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे प्रपत्र 6 B में आधार संख्या प्राप्त कर उसकी गरुड़ा एप्प में प्रविष्टि करेंगे l मतदाता स्वयं भी एनवीएसपी या वीएचए के माध्यम से अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से लिंक कर सकते हैं l*

*इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक श्री अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रोशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लांग, उप नजारत समाहर्ता श्री शिवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे l*

Related Post