Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, लातेहार के प्रांगण मे मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।  

लातेहार। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकार संजीव कुमार दास के निदेर्शानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, लातेहार के प्रांगण मे मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

इस मौके पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकार संजीव कुमार दास ने लोक अदालत के बेंचों का निरीक्षण किया तथा न्यायिक पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया। इस लोक अदालत में कुल 06 बेंच बनाए गए थे। जिसमें बिद्युत अधिनियम के 25 मामलों, ज्मसमचीवदम के 03 मामला, स्थायी लोक अदालत के 44 मामलों समेत कुल 54 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 19,76,840 रू मात्र राजस्व की वसूली की गई। इस अवसर पर राजीव आनन्द प्रधान न्यायधीश, कुटुम्ब न्यायालय द्वारा आवेदक मैनवा देवी, को 88,486/- रूपये राशि के चेक का वितरण किया गया। वहीं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी शशि•भूषण शर्मा ने इस लोक अदालत के महत्वपूर्ण और लाभकारी पक्षों का वर्णन किया और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान न्यायधीश, कुतुम्ब न्यायालय राजीव आनन्द, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, शशि•ाूषण शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रिका राम, सदस्य डॉ. मुरारी झा, मो0 शकील अख्तर एवं अधिवक्तागण बनवारी प्रसाद, बासुदेव कुमार पाण्डेय, संतोष रंजन कुमार, स्वप्निल कुमार सिंह, नरोत्तम पाण्डेय एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अन्य विभाग पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post