Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

*शिक्षक दिवस पर प्राचार्यों और कला शिक्षक का सम्मान*

चाईबासा: शिक्षक दिवस के अवसर पर सृजन शाखा, चाईबासा की ओर से शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रूंगटा स्कूल के प्राचार्य निर्मल, साईं अमन प्ले स्कूल की प्राचार्य बोना लता घोष तथा कला शिक्षक सुनील को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सृजन शाखा की सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्यों एवं शिक्षक के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शाखा की ओर से सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद निर्मल और बोना लता घोष ने सृजन शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान विद्यार्थियों और समाज का विश्वास है।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर सृजन शाखा की सचिव सुधा अग्रवाल, प्रेस प्रभारी स्वती पाड़िया तथा सदस्य प्रीति अग्रवाल, उर्मिला गर्ग और मीनू लोधा उपस्थित थीं।

Related Post