Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

सैरात बाजार अंतर्गत दुकानों का किराया वद्धि किया गया स्थगित

उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी के कार्ट के आदेश के आलोक में समीक्षा हेतु कमिटी का किया गया गठन

उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव के कोर्ट द्वारा जमशेदपुर में सैरात की जमीन पर बने दुकानों के किराया वृद्धि को स्थगित रखने का आदेश दिया गया है । उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी द्वारा अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था), अपर उपायुक्त, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी, अंचलाधिकारी गोलमुरी सह जुगसलाई, साक्ची तथा कदमा के दुकान समिति के अध्यक्ष को सम्मिलित करते हुए एक कमिटी का गठन किया गया है । गठित कमिटी किराया वृद्धि की समीक्षा हेतु बैठक कर उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित करेगी । गौरतलब है कि लगभग 50 वर्ष से ज्यादा समय पूर्व टाटा कंपनी ने सैरात की जमीनों पर दुकान बनाकर आवंटित किया गया था । सैरात दुकानों के किराया वृद्धि को लेकर दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी ।

 

Related Post