Breaking
Mon. May 11th, 2026

नरेश लोहरा ने लूंगी, धोती साड़ी का वितरण किया सरकारी योजना का लाभ उठाऐ जनता : मुखिया

नरेश लोहरा ने लूंगी, धोती साड़ी का वितरण किया सरकारी योजना का लाभ उठाऐ जनता : मुखिया

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड स्थित चेकनाका के पास डीलर शंकर राम जनवीतरण दुकान के माध्यम से कार्डधारकों को दिया जाने वाला लूंगी, धोती, साड़ी का वितरण बालूमाथ के नवनिर्वाचित मुखिया नरेश लोहरा किया गया। इस दौरान मुखिया नरेश लोहरा ने लोगों को संबोधन करते हुऐ कहा की बालूमाथ पंचायत क्षेत्र के जनता झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजना का भरपुर लाभ उठाऐ और खुशहाल रहे ज्ञात हो कि सरकार के द्वारा यह योजना के तहत हर कार्डधारी को एक धोती या लुंगी दिया जाना है वही महिलाओं के लिऐ एक कार्डधारी को एक साड़ी दी जानी है । इस दौरान दर्जनों महिला और पुरूष कार्डधारी मौजूद रहे।

Related Post