Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

HC में हाजिर हुए गृह सचिव और गुमला SP, जज बोले- अधिकारी कोर्ट की कार्यवाही को गंभीरता से नहीं लेते

HC में हाजिर हुए गृह सचिव और गुमला SP, जज बोले- अधिकारी कोर्ट की कार्यवाही को गंभीरता से नहीं लेते

Ranchi राज्‍य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का और गुमला एसपी एहतेशाम वकारिब सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए. कोर्ट ने गृह सचिव के रवैये पर नाराजगी जतायी . न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने आमोस किंडो की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारी कोर्ट की कार्यवाही को गंभीरता से नहीं लेते. अदालत द्वारा बार- बार जवाब दायर करने के आदेश की अवहेलना को लेकर गृह सचिव को तलब किया था. कोर्ट ने मामले में दो सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

Related Post