बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीणों में दहशत
चेटुआग में जंगली हाथियों का उत्पात, एक घर और चारदीवारी को किया ध्वस्त
बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट
बालूमाथ : लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में बीते 4 दिनों से बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है l शुक्रवार की देर रात बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेतुआग ग्राम में जंगली हाथियों ने ग्राम निवासी रोहन गंजू के घर को ध्वस्त कर दिया जबकि सकेंद्र महतो की चारदीवारी को तोड़ डाला है l
ग्रामीणों को हजारों रुपए की क्षति बताई जा रही है l ग्रामीणों ने बताया कि रात में अगर ग्रामीण हाथियों की आहट सुनकर नहीं जगते तो काफी मात्रा में घरों को नुकसान और जानमाल की क्षति हो सकती थी l
लगातार जंगली हाथियों द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाया जाने से लोगों में दहशत का माहौल है l
वही ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों को भगाने को लेकर वन विभाग पूरी तरह से सक्रिय नहीं रहने के साथ-साथ ग्रामीणों का सहयोग नहीं कर रही है l जिस कारण पिछले 2 वर्षों से जंगली हाथियों ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित कर रखा है l

