Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

सैरात के बाजारों में भाड़ा वृद्धि के विरोध में बैराज बाजार संघर्ष समिति की बैठक अग्रसेन भवन साक्ची में आयोजित हुई।बैठक

सैरात के बाजारों में भाड़ा वृद्धि के विरोध में बैराज बाजार संघर्ष समिति की बैठक अग्रसेन भवन साक्ची में आयोजित हुई।बैठक में सैकड़ों कि संख्या में विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने भाग लिया।इस बैठक में सर्वसम्मति से सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना को बैराज बाजार संघर्ष समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक को झारखण्ड भाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धनंजय पाठक एवं उनकी टीम ने सम्बोधित किया एवं सभी व्यापारियों की एक एक शंकाओं का जबाव दिया एवं कहा की जमशेदपुर के प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने ये एक तरफा आदेश Chief Corporate Administration tata steel के निवेदन पर कार्यपालक दंडाधिकारी धालभूम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर किया गया है जो की न्याय संगत नहीं है।इस आदेश पर हमें स्थगन आदेश अवश्य मील जाएगा। एवं एक गाईड लाईन भाड़ा निर्धारण के सम्बन्ध में भी प्राप्त हो सकता है। हमें हाई कोर्ट में रीट पिटिशन फाइल करना चाहिए। बैठक को भरत भसानी,महेश सांथोलिया ने सम्बोधित किया एवं इस कार्यक्रम को आयोजित करने में महावीर मोदी,अनील चौधरी, राहुल चौधरी, पप्पू बर्मन,नवीन श्रीवास्तव,रामू देबुका, हरबंश लाल जुनेजा,बीनोद देसाई,निवेश झांझरिया,वसीम भाई,मो समीम अंसारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हूई।

Related Post