Breaking
Tue. May 12th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लचर विद्युत व्यवस्था से आम जनता परेशान है.

महुआडांड़

प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लचर विद्युत व्यवस्था से आम जनता परेशान है. एक महिनो से बिजली की आंख मिचौली से बिजली उपभोक्ता परेशान और त्रस्त है, पांच घंटा बिजली रहती है, तो जाने बाद 24 से 36 घंटे तक गायब हो जाती है. ऐसी स्थिति एक महिने से प्रखंड क्षेत्र में लगातार बनी हुई है।

अगर बिजली रहती है, तो प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं, और जब जाती है, तो दो से तीन दिन तक गायब रहती है, लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना तो आम बात हो गई है, रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है, बिजली की चरमराई व्यवस्था के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. वही इन दिनों बच्चो का परिक्षा भी चल रहा है. क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, कोई समय-सारणी ही नहीं है, बिजली कटौती ने उपयोक्ताओं का जीना हराम कर दिया है, बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इस संबंध में जेई सुरेन्द्र मुर्मु ने बताया कि आगे से ही बिजली की ऐसी व्यव्स्था होने के कारण समस्या हो रही है. हवा या बारिश के बाद फोल्ट हो जाता है, जंगल क्षेत्र के कारण फोल्ट खोजने में भी दिक्कत होती है।

Related Post