Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

प्रमुख और उपमुखिया बनने और बनाने की होड़ में निर्वाचित वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य

*प्रमुख और उपमुखिया बनने और बनाने की होड़ में निर्वाचित वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य*

गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट
झारखंड में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है। गारू प्रखंड में निर्वाचित वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति उप मुखिया और प्रमुख, उपप्रमुख का समीकरण बनाते-बिगाड़ते दिख रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सफल समापन के बाद भी राजनीतिक चर्चा अभी खत्म नहीं हुई है। वही प्रमुख, उपप्रमुख और उपमुखिया के दावेदार बहुमत जुटाने के प्रयास लगातार जुटे हुए। गारू प्रखंड में कुल 6 पंचायत है, ऐसे में प्रमुख और उप प्रमुख बनने के लिए कम से कम चार पंचायत समिति के सदस्यों का एकजुट होना आवश्यक हो गया है। ठीक इसी तर्ज में सभी 6 पंचायतों में उप मुखिया बनाने का चर्चा भी जोर पकड़ लिया है।

Related Post