चंदवा – गोनिया एनएच 99 पर दिनदहाड़े चोरी के लोहे के पोल लगाए जा रहे हैं
बालूमाथ संवाददाता कौसर अली की रिपोर्ट
सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने दिनदहाड़े लगा दिए 50 लाख की चोरी के पोल, विभाग मौन
बालूमाथ : लातेहार जिला में चंदवा से गोनिया एनएच 99 पर सड़क निर्माण कार्य करा रहे अमर इंफ्रा कंपनी के पेटी कॉटक्टर संतोष कंस्ट्रक्शन द्वारा बिजली विभाग की मिलीभगत से सड़क के किनारे अभिजीत ग्रुप से चुराए गये लोहे को पोल को दिनदहाड़े लगा दिया जा रहा है। इससे अभिजीत ग्रुप को 50 लाख रुपया नुकसान होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि संवेदक फर्जी पेपर लगाकर नए पोल का पैसा निकालने की फिराक में लग गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अभिजीत ग्रुप द्वारा चारा , उसे मार्केट में एक पोल को पावर प्लांट से देवनद नदी तक के 33,000 केवीए का लाइन बिछाया जा रहा था। जिसमें पोल लगाया जा चुका था। इधर सड़क निर्माण कार्य करा रहे संतोष कंस्ट्रक्शन को चंदवा से गोनिया तक सड़क किनारे पूर्व में लगाए गए जितने भी बिजली पड़ जाने के कारण उसे हटाकर नया पोल करते हुए लाइन बिछाना है इसके लिए संवेदक ने पैसे बचाने के लिए नया पोल के जगह अभिजीत फर्जी पेपर दिखाकर नए पोल का पैसा निकालने के फिराक में है ठेकेदार ग्रुप की चोरी का पोल दिनदहाड़े वा धड़ल्ले से लगा रहा है। अभिजीत ग्रुप का दिनदहाड़े पोल की चोरी होना एवं सड़क के किनारे लगाए जाने की सूचना बिजली विभाग को भी है, लेकिन वह चुप्पी साधे हुए रहा हैं। दिनदहाड़े पोल का चोरी होने की लगभग भनक कभी बालूमाथ व चंदवा पुलिस को नहीं लग ही इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठने लगा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 13 मीटर का जो लोहे का रेल पोल चोरी कर लगाया जा कीमत लगभग 50,000 रुपया जबकि चोरी के पोल को लगाने से संवेदक को लगभग 50 लाख को बालूमाथ फायदा होगा। जानकारों ने बताया कि अगर विभाग व पुलिस इसकी निष्पक्षता से जांच कर दे तो सभी पोल में प्रोडक्ट तिथि एवं पोल का नंबर लिखा हुआ मिल जाएगा, जो पोल बनाने वाली कंपनी द्वारा लिखा रहता है। विभाग के पोल सड़क के बीच में
एनएच के सहायक अभियंता काम की मॉनिटरिंग बिजली विभाग को करनी है : राकेश
एनएच के सहायक अभियंता राकेश सुमन ने बताया कि सड़क निर्माण करा रही अमर इंफ्रा नामक कंपनी को 100 रेल पोल व 73 सीमेंटेड पोल लगाना है। संतोष कंस्ट्रक्शन पेटी कांट्रैक्ट है। संवेदक द्वारा उदय सिन्हा को पोल लगाने का ठेका दिया गया है। मॉनिटरिंग बिजली विभाग को करनी है।
चोरी की गई पोल को किसी कीमत पर लगाने नहीं दिया जाएगा, जांच होगी: राजदेव मेहता
में दिनदहाड़े 50 लाख रुपए के लोहे की चोरी व उस पोल को लाना व लगाए जाने की चर्चा हो रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजदेव मेहता ने कहा कि चोरी की गई पोल को किसी भी कीमत पर लगाने नहीं दिया • जाएगा। संतोष कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज अमित कुमार राठौर ने कहा कि यह पोल अभिजीत ग्रुप के उदय सिन्हा से क्रय किया है। बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच होगी।
यह मामला अभी कोर्ट में लंबित चल रहा है : बीसी साहू
इस संबंध में अभिजीत ग्रुप के प्रोजेक्ट ऑफिसर बीसी साहू से पूछे जाने पर कहा कि जब मैं अभिजीत ग्रुप की देखरेख का चार्ज ले रहा था, मुझे बताया गया कि आपको प्लांट के अंदर की सामग्री की निगरानी करनी है। लोहे का पोल प्लांट के बाहर लगा है और यह मामला कोर्ट में लंबित है।
मामले में सहायक अभियंता से बात करता हूं : मो शमशाद
इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो शमशाद ने कहा कि किस परिस्थिति में अभिजीत ग्रुप का पोल लगाया जा रहा है। मैं अपने विभाग के सहायक अभियंता से बात करता हूँ। वैसे यह कार्य सड़क निर्माण कार्य करा रहे कंपनी को कराना है, फिर भी मैं इसे देखता हूँ। L

