Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

अंधेर नगरी चौपट राजा–अनिल मोदी। बिजली की आंख मिचौली से लोग बेहाल।

Anil modi

जमशेदपुर–भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों विशेषकर जुगसलाई में अनियमित विद्युत आपूर्ति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे निर्बाध रूप से शुरू करने की मांग विद्युत महाप्रबंधक से की है।उन्होनें कहा कि इस मौसम में लोग ऐसे ही गर्मी से बेहाल है उस पर बिजली की कटौती से जीना मुश्किल हो रहा है।उन्होनें कहा रात भर बिजली में कटौती से लोग सो नही पा रहे है।नींद पूरी न होने से बच्चों का स्कूल छूट रहा है और लोगों की दैनिक दिनचर्या बिगड़ रही है।उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति की स्थिति पिछले 15 सालों में सबसे दयनीय स्थिति में है।उन्होनें कहा कि 2019 तक सरप्लस बिजली वाले झारखंड की यह स्थिति कैसे हुई इसका जबाब सरकार को देना चाइये।उन्होनें कहा कि सरकार यदि जनता को बिजली नही दे सकती तो साफ बोल देना चाइये ताकि लोग अपनी ओर से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर सके।उन्होंने कहा कि लगता है सरकार लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रही है।उन्होनें कहा कि बिजली विभाग की कार्यशैली अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।उन्होनें कहा कि जनता का आक्रोश चरम पर है और जिम्मेदार लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे है।उन्होनें चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति नही सुधरी तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Related Post