Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 

रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

लातेहार सदर थाना में मंगलवार को चैत्र रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने की । इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उराँव, अंचल पदाधिकारी रूद्र प्रताप, सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि चैत्र रामनवमी त्यौहार को शांति पुर्ण और श्रद्धा के साथ मिलकर मनाएं।अफवाहों पर ध्यान ना दें।और ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो उपद्रव फैलाने का काम कर रहे हैं वैसे लोगो को चिन्हित कर थाना को सूचना करें। आगे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्र ने बताया कि सरकार निर्देश पर इस वर्ष रामनवमी में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उराँव ने बताया की जुलूस में सौ लोगों से अधिक की उपस्थिति ना हो जुलूस शाम 6 बजे तक समाप्त कर देना है। वहीं सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले 2 वर्षों से सभी पूजा एवं त्यौहार प्रभावित है। इस वर्ष झारखंड सरकार ने सभी त्योहारों एवं रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति दी है। मौके जिला परिषद विनोद उराव, आर्यन मुखिया विनोदिनी तिर्की राजेश उरांव अवधेश पांडे शमशुल होदा , हरिओम प्रसाद, रामेश्वर सिंह, समेत कई लोग मौजूद थे

Related Post