ढाई आखर प्रेम का
सांस्कृतिक राष्ट्रीय यात्रा 14 को चंदवा पहुंचेगी
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा 16मार्च 2022 को चंदवा में इप्टा के लोगो ने प्रेस वार्ता कर कहा कि ढाई आखर प्रेम का सांस्कृतिक राष्ट्रीय यात्रा 14 अप्रैल 2022 को चंदवा पहुंचेगी,
अम्बेडकर जयंती पर यहां जन नाट्य संघ (इप्टा) का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, इसकी जानकारी विश्रामागार में इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र कुमार, इप्टा के झारखंड महासचिव उपेंद्र मिश्रा, बहुजन चेतना मंच के दीपू कुमार सिन्हा, मंच के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार उरांव, सचिव रविशंकर जाटव ने दी है, उन्होंने बताया कि
आज़ादी के 75 साल के मौके पर निकलने वाली सांस्कृतिक यात्रा ढाई आखर प्रेम का असल में स्वतंत्रता संग्राम के गर्भ से निकले स्वतंत्रता – समता – न्याय और बंधुत्व के उन मूल्यों के तलाश की कोशिश है, जो आजकल नफरत, वर्चस्व और दंभ के तुमुलघोष में डूब सा गया है, वो हमारे घोषित संवैधानिक आदशों में झिलमिलाते हुये हर्फों के रूप में, गांधी की प्रार्थनाओं में और हमारी आशाओं में अभी भी चमक रहा है, जिसका दामन पकड़कर हमारे किसान गांधी की अंहिसा और भगत सिंह के अदम्य साहस के रास्ते अपनी कुबार्नी देते हुए डटे हैं इस यात्रा के बहाने बापू के पास चलें, भगत, अशफ़ाक, बिस्मिल और अनेकानेक शहीदों के पास चलें। उस हिंदुस्तान में चलें जो अंबेडकर के ख़्वाब में पल रहा था, जो विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर के उद्दात मानवतावादी आदर्शों में व्यक्त हो रहा था।
यह यात्रा नफ़रत के बरक्स प्रेम, दया, करुणा, बंधुत्व, समता से परिपूर्ण न्यायपूर्ण हिंदुस्तान को समर्पित है, जिसे हम और आप मिलकर बनाएंगे,
उन्होंने आगे बताया कि ढाई आखर प्रेम का सांस्कृतिक राष्ट्रीय यात्रा 13 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ इप्टा के साथ गढ़वा सीमा से झारखंड में प्रवेश करेगी, 13 अप्रैल 2022
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम रंका मोड़ के समीप, समय 12 बजे से 3 बजे तक
डालटेनगंज के लिए प्रस्थान करेगी,
डालटनगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम भगत सिंह चौक के समीप
समय 7 बजे शाम से रात 10 बजे तक होगी
डाल्टनगंज में रात्रि विश्राम,
14 अप्रैल 2022
डाल्टेनगंज से रांची के लिए प्रस्थान करेगी जो
राजा मेदनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण
प्रातः 8 बजे होगी
पहला पड़ाव- लातेहार में शहीद नीलांबर पितांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और छोटे स्तर का कार्यक्रम, समय 10 बजे होगी
दूसरा पड़ाव- चंदवा में नुक्कड़ पर कार्यक्रम समय 12 बजे होगी, यात्रा यहां से रांची के लिए प्रस्थान करेगी, यह यात्रा राज्य का भ्रमण करता हुआ 17 अप्रैल, 2022 को रामगढ़ हजारीबाग होते हुए कोडरमा के रास्ते बिहार पहुंचेगी,
प्रमोद कुमार साहु, कांग्रेस असगर खान नेता अयुब खान मो0 अलाउद्दीन पप्पू, ओम प्रकाश गुप्ता, भीम आर्मी के कुलेश्वर कुमार, सेवादल जिलाध्यक्ष बाबर खान व अन्य शामिल थे।

