कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर प्रखंड कमेटी की हुई बैठक।
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बेतला/बरवाडीह :- कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू के अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में सदस्यता अभियान के मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू पासवान और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सलाम अंसारी ने शिरकत की । बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को डिजिटल माध्यम से चलाने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू के द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत बनाया जाए इसको लेकर सभी को युद्ध स्तर पर इस अभियान में जुड़ना होगा और सदस्य बनाने के साथ-साथ पार्टी के नीति सिद्धांतों से अंतिम व्यक्ति तक को जागरूक करना होगा । इस सदस्य अभियान के प्रभारी पप्पू पासवान ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन के केंद्रीय स्तर से जुड़ा होगा और इसी सदस्यता अभियान के माध्यम से सदस्य पार्टी के बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक के चुनाव में अपनी भागीदारी निभा सकेगा । इस दौरान बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव राम नरेश यादव ,वरिष्ठ नेता अभिषेक श्रीवास्तव , गोपाल राजवंशी , पूर्व मुखिया काजमी अनवर , संजय कुमार ,रविंद्र पासवान , संतोष प्रसाद ,संजीव श्रीवास्तव ,राहुल गुप्ता ,समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे ।

