Breaking
Fri. Feb 27th, 2026

गारू प्रखण्ड में बीस सूत्री कार्यालय का किया गया उदघाटन

*गारू प्रखण्ड में बीस सूत्री कार्यालय का किया गया उदघाटन*

*गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

गारू प्रखंड कार्यालय परिसर में 20 सूत्री कार्यालय का आज उदघाटन किया गया। 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष अरूण दुबे,जिला सचिव शमशूल होदा एवं गारू प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष कमरूद्दीन खलीफा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। श्री दुबे ने कहा 20 सूत्री कार्यालय खुलने से प्रखंड की सभी पंचायतों में समानानंतर विकास का प्रयास किया जाएगा। प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष कमरूदीन खलीफा ने कहा कि सभी समुदाय एवं प्रखंड के सभी प्रबुद्धजन के साथ मिलकर प्रखंड क्षेत्र के समस्या का निवारण किया जाएगा। मौके पर प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो, उपाध्यक्ष उमाशंकर राम, युवा कार्यकारी अध्यक्ष बिमल कुजुर,मेम्बर्स अशोक राम, प्रियंका कुमारी, पवन कुमार कश्यप, अरुण उरांव, मनोज उरांव, कल्याण वृजिया, बरला उरांव, दिनेश प्रसाद, सुनेसर सिंह, बन्धु सिंह,असगर हुसैन,पुर्व मुखिया कृष्णा प्रसाद, जिला सदस्य मारकुस एकका, एवं अन्य ग्रामिण मौजूद थे।

Related Post