Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

लातेहार : बेतला नेशनल पार्क के पलामू किला में लगने वाले ऐतिहासिक मेला खत्म होने के बाद आज रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

लातेहार : बेतला नेशनल पार्क के पलामू किला में लगने वाले ऐतिहासिक मेला खत्म होने के बाद आज रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में पलामू जिला के सतबरवा के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बेतला से पलामू किला देखने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार अपाची बाइक से सतबरवा से घूमने आए हर्षित कुमार और वेद प्रकाश (तुम्बागाड़ा, सतबरवा) बेतला से पलामू किला के रास्ते जा रहे थे। जहाँ शिव नाला के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवा कर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए डाल्टनगंज पीएमसीएच भिजवाया जहां गंभीर चोट आने के कारण दोनों युवकों की इलाज के दौरान डाल्टनगंज पीएमसीएच में मौत हो गई।

Related Post