Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

शेरघाटी के डुमरिया में चार लोगों की हत्या, मुखबिरी करने पर नक्सलियों ने दी खौफनाक सजा, दो भाईयों और उनकी पत्नी को फांसी पर लटकाया, पर्चा भी लगाया

*शेरघाटी के डुमरिया में चार लोगों की हत्या,*

*मुखबिरी करने पर नक्सलियों ने दी खौफनाक सजा,*

दो भाईयों और उनकी पत्नी को फांसी पर लटकाया, पर्चा भी लगाया

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव निवासी सरजू सिंह भोक्ता के घर को प्रतिबंधित नक्सलियों ने देर रात घर को बम लगा कर उड़ा दिया। साथ ही साथ सरजू भोक्ता के दो बेटे सतेंदर सिंह भोक्ता दूसरा महेन्दर सिंह भोक्ता और पत्नी को घर के बाहर फांसी पर लटका दिया।

गांव में हुए चार लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया

इस दौरान नक्सलियों ने एक पर्चा चिपकते हुए, लिखा है,के शंडयंत्रण के तहत चार नक्सली को पूर्व में ज़हर खुरानी कर मरवाया गया था। वे इनकाउंटर में नही मारे गए थे। विश्वघात का आरोप लगाते हुए चार लोगों को सूली पर चढ़ा दिया और लिखा के गद्दारों व विश्वघाति को ऐसी ही सजा दी जाएगी। वहिं नक्सली ने अपने चार साथियों अमरेश कुमार,सीता कुमार,शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला बताया।
यूजी
वहीं पुलिस इसकी सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंची है। फिलहाल घटना के बाद जिला पुलिस के तमाम अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है।

Related Post

You Missed