मुरपा में घर के आंगन में खड़ी बाइक को चोरों ने चुराई, बालूमाथ पुलिस जांच में जुटी
10 माह पूर्व बाइक खरीदी गई थी
मुरपा में घर के आंगन में खड़ी बाइक को चोरों ने चुराई, बालूमाथ पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम निवासी गणेश यादव के पुत्र विकास कुमार यादव की बाइक चोरी हो गई हैl
इस संबंध में मुरपा ग्राम निवासी विकास कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी हीरो कंपनी कि एचएफ डीलक्स JH03AC 2762 शुक्रवार की रात अपने घर के आंगन में खड़ी कर रखी थी जब सुबह उठा तो आंगन का दरवाजा खुला हुआ पाया और बाइक गायब थी
जिसकी आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया
विकास कुमार यादव के अनुसार उक्त बाइक को उन्होंने 10 माह पूर्व मेदनीनगर खरीदी थी
बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी एवं अन्य चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है
इधर बाइक चोरी की घटना की सूचना बालूमाथ थाने को दे दी है जिसके आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

