Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

छठ महापर्व को लेकर महुआडांड़ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा निशुल्क दूध का वितरण।

छठ महापर्व को लेकर महुआडांड़ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा निशुल्क दूध का वितरण।

लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व के शुभ अवसर पर महुआडांड़ बजरंग दल के द्वारा छठ व्रतियों के बीच दुर्गा मंदिर परिसर में स्टॉल लगाकर दूध का निशुल्क वितरण किया गया। दूध वितरण का शुभारंभ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज साहू संरक्षक प्रदीप जयसवाल के द्वारा किया गया। जिसमें छठ व्रतियों के 450 लीटर दूध का वितरण किया गया इसकी जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक ने दी है। वहीं हिंदू का लोक आस्था का पर्व पर मुख्य बाजार से लेकर रामपुर नदी छठ घाट तक साफ सफाई का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है। मुख्य बाजार दुर्गा मंदिर से लेकर रामपुर छठ घाट तक सड़क की सफाई भी कराई गई है।

 

Related Post