Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनापाठ ग्राम में 22 वर्षीय महिला नेहा कुमारी पति चुनमुन किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनापाठ ग्राम में 22 वर्षीय महिला नेहा कुमारी पति चुनमुन किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने बताया कि शनिवार सुबह को जानकारी मिली कि एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है,सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज़ दिया साथ ही उन्होंने बताया कि मृतका के पति चुनमुन किसान बाहर में रहकर मजदूरी का काम करता है वो अभी भी बाहर है साथ ही मृतका के ससुर भी लोहरदगा में रहते है,घटना के वक़्त घर पर सिर्फ मृतका की सास थी।वही मृतका के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया की हमें किसी पर कोई शक नही है।

Related Post