Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रयास से वीर सिंह बंकिरा मौत मामले के बाद परिजनों में जगी न्याय की आस

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी और अजंता सामड के अथक प्रयास से वीर सिंह बंकिरा मौत मामले को लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है, वहीं अब पीड़ित आदिवासी परिजनों में न्याय की आस दिख रही है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी और अजंता सामड अपने टीम के साथ विगत 3 दिनों से जमशेदपुर में वीर सिंह बंकिरा मौत मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच के प्रयास में जुटे थे ,जहां इनकी टीम ने मृतक वीर सिंह बंकिरा के परिजनो के साथ मिलकर जमशेदपुर ग्रामीण एसपी , पटमदा डीएसपी ,राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय से मुलाकात कर जाँच संबंधित मांग पत्र सौंपा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन मृतक के परिजनों को दिया गया है, मृतक की बहन वीणा बंकिरा ने बताया कि 28 जून को इनके बड़े भाई वीर सिंह बंकिरा की मौत हो गई थी, जिसे दुर्घटना करार दिया जा रहा था लेकिन वह एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या थी, इन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी और अजंता सामड पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके संगठन के प्रयास से इन्हें अब न्याय जरूर मिलेगा।

Related Post