Breaking
Wed. Sep 9th, 2026

आपसी विवाद में एक व्यक्ति को लाठी से पीटकर की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार

सिमडेगा:- जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुरीलारी गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, प्राप्त जानकारी के अनुसार डूरीलारी निवासी रीमिस केरकेटा एवं गांव के ही उमेश सिंह के साथ विगत कई महीनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रही थी ।

शुक्रवार शाम दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। आवेश में आकर उमेश ने लाठी से रिमिश के सर में जोरदार प्रहार किया। फलस्वरुप रमेश घायल होकर गिर गया। और सर से अत्यधिक रक्त रिसाव के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।
तत्पश्चात इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा कोलेबिरा पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Related Post