Breaking
Tue. May 19th, 2026

लातेहार जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध बालु लदा ट्रैक्टर पकड़ महुआडांड़ के नेतरहाट थाना को किया सुपुर्द।

अवैध बालु उत्खनन मामले को लेकर मंगलवार को महुआडांड प्रखण्ड के दौरे पर पहुँचे लातेहार जिला खनन पदाधिकारी श्री आनंद कुमार ने नेतरहाट जाने के क्रम में बागेसखुआ मोड़ के समीप बालु लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को पकड़ कर विधि सम्मत कारवाई करने को लेकर नेतरहाट थाने को सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए लातेहार जिला खनन पदाधिकारी श्री आनंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को नेतरहाट थाना प्रभारी दीवाकर दुबे एवं पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर बालु खनिज के अवैध खनन को लेकर जांच एवं निरिक्षण किया जा रहा था। इसी दरम्यान बागेसखुआ मोड़ नेतरहाट के पास बालु खनिज लदा महिन्द्रा ट्रैक्टर को पाया, ट्रैक्टर चालक से ई परिवहन चालान एवं वाहन से संबंधित अन्य कागजात की मांग की गई। परंतु वाहन चालक कोई भी कागजात नही दिखाया गया। जिसके उपरांत वाहन को जब्त कर विधि सम्मत कारवाई करने को लेकर नेतरहाट थाने को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Post