Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

15 जून से पूरे राज्य में बालू उठाव बंद, महुआडांड़ में नहीं हो रहा नियम का पालन, बेधड़क बालू उठाव जारी।

महुआडांड़ प्रखंड बालू घाट ग्राम बोहटा नदी,सरनाडीह नदी समेत अन्य घाटों से अवैध बालू उठाव जारी है।जब कि सरकार द्वारा 15 जून से बालू घाटों से बालू उठाव नहीं करने का आदेश दिया गया है। लेकिन महुआडांड़ प्रखंड में बेधड़क बालू का उठाव किया जा रहा है। बालू लदे ट्रेक्टर को तिरपाल से ढक कर दिन दहाड़े प्रशासन के नजरों के सामने बालू को महुआडांड़ में लाया जा रहा है।जिस बालू को महुआडांड़ के अन्य गांवों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। वही जिसे लेकर महुआडांड़ प्रशासन रहस्यमई तरीके से मौन धारण किया हुआ है।

Related Post