Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

महुआडांड़ में नाली की पानी को लेकर हुआ विवाद, 15 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला, मामला पहुंचा थाना।

महुआडांड़ मुख्य बाजार के महावीर मंदिर के समीप छोटी सी बात नाली का पानी को लेकर दो परिवारों के बीच गुरूवार की रात 7:30 बजे आपस में तु तु मैं मैं कर झगड़ने लगे।देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि 15 वर्षीय मासूम बच्ची पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बता दें कि दोनो परिवार का मकान एक दुसरे से सटा हुआ है।पीड़िता कृति कुमारी के पिता विनोद कुमार मां ममता देवी ने पिड़िता का प्राथमिक उपचार कराने के दौरान घटना के बारे बताते हुए कहा कि अजय कुमार पिता स्व.शिव कुमार साहू के द्वारा अपने घर के नाली का पानी मेरे घर के तरफ से निकाल दिया है। जिसको मेरे द्वारा बार-बार बंद करने को कहा जाता है परंतु उन लोगों के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इसी बात को कहने पर अजय कुमार एवं उसके भाई पवन कुमार,राकेश कुमार,सुमन कुमार सभी पिता स्व. शिव कुमार साहू के द्वारा हम लोगों को गाली गलौज एवं दबंगई करते हुए चारों भाइयों ने लाठी डंडा से हमला कर हमें और हमारी पत्नी ममता देवी को बुरी तरीके से मारने लगे। जिसके बाद बीच-बचाव करने में हमारी बेटी कृति कुमारी आई जिसे भी चारों भाइयों ने मिलकर बुरी तरह मारा जिससे हमारी बेटी का सर फट गया और बहुत ज्यादा खुन बहने लगा।इतना ही नहीं हमें, हमारी पत्नी और बेटी को शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई है। किसी तरह वहां से जान छुड़ा कर हम लोग थाना आ गये। जिसके बाद थाने के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया की आवेदन दोनों पक्षों के तरफ से दिया गया है।मामले की छानबीन करने के लिए एसआई रंजय कुमार को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन करने के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Post