Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पुलिस व सफाईकर्मियों के बीच खाद्य एवं शीतल पेय पदार्थ का वितरण

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था ब्रजवंदना फाउंडेशन द्धारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत कोरोना काल और भीष्ण गर्मी मे सड़कों पर डयूटी निभा रहे प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा सफाईकर्मियों के बीच खाद्य एवं शीतल पेय पदार्थ समेत मास्क का वितरण किया गया।

संस्था के चेयरमैन भास्कर कुमार के नेतृत्व में शहर के साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई एवं गोलमुरी के चौक चौराहों पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में फांउडेशन से जुड़े ओपी राव, राज, मो. सागीर, विवेक सिंह, एवं मोइन खान आदि का योगदान रहा। फाउंडेशन के सदस्यों ने जवानों से कोरोना संक्रमण से अपनी सुरक्षा के प्रति सभी उपाय अपनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की गयी।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि इस भीषण कोरोना काल मे पुलिस जवान कड़ी धूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस कारण समाज का भी फर्ज बनता है कि इन पुलिस कर्मियों के लिए भी कुछ करें।

Related Post