Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

एमजीएम अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्धारा सोमवार को एमजीएम अस्पताल का दौरा किया गया। कोरोना मरीजों के परिजनों, सफाई कर्मी, वार्ड बॉय, एम्बुलेंस ड्राइवर, होम गार्ड, अस्पताल के गार्ड एवं जरूरतमंद मरीज के परिजनों को भोजन और पानी की बोतल का वितरण किया गया।

मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक मोदी, महासचिव अरुण गुप्ता, शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, शाखा महासचिव सुरेश कुमार काँवटिया, कोषाध्य्क्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सन्नी संघी, बजरंग अग्रवाल, मनीष बंसल, प्रमोद जालुका, विकाश सिंघानिया, कमल झाझरिया, सुमित अग्रवाल, अमित मोदी, सतीश शर्मा, गौरव अग्रवाल अन्य उपस्थित थे।

Related Post