Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

14 लोगों का जांच रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव

कोरोना जांच के दौरान नेतरहाट में 3 व महुआडांड़ में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, सोमवार को संक्रमित व्यक्ति की संख्या हुई 14

महुआडांड़ मे लागातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो रही है। जांच के दौरान महुआडांड़ में 11 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही नेतरहाट 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।नेतरहाट और महुआडांड़ मिलाकर 14 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

3 नेतरहाट व 11 महुआडांड़ में मिले कोरोना पॉजिटिव

इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी सह कोविड-19 प्रभारी डॉ अमित खलखो ने बताया कि नेतरहाट में जांच के दौरान 3 तथा महुआडांड़ में जांच के दौरान 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल मिलाकर आज सोमवार को महुआडांड़ में टोटल 14 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वही महुआडांड़ प्रखंड में टोटल शुरू से लेकर अभी तक 100 लोगों से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है। अगर इसी तरह करोना का प्रकोप बढ़ता रहा तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post