Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

कोरोना की वजह से फीका पड़ा रामनवमी का बाजार

आगामी 21 अप्रैल को हिंदुओं का सबसे पावन धार्मिक पूजा रामनवमी है। जिसको लेकर राजनगर क्षेत्र के बजारे सज धज कर तैयार हो चुकी है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से बाजार की रौनक भी फीका पड़ गया । बाजार में बिकने के लिए तरह-तरह के भगवा झंडे आ गए हैं लेकिन ग्राहकों की कमी के वजह से बाजार के दुकानदार भी काफी मायूस नजर आ रहे हैं। चुकि कोरोना महामारी के कारण सरकार के आदेशअनुसार प्रशासन ने रामनवमी में निकलने वाले जुलूस पर पाबंदी लगा दी गई है। जिसका असर बाजारों में दिख रहा है ।पहले जिस प्रकार रामनवमी के कुछ दिन पहले दुकानों में रौनक होती थी अब कोरोना के कारण दो वर्षों से सभी पूजा,पर्व ,महोत्सव फीका पड़ गया है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post