Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

धर्म बहल पंचायत में कई चापाकल खराब पेयजल की संकट 

घाटशिला कमलेश सिंह

प्रखंड के धरमबहाल पंचायत के विभिन्न गांव में कई चापाकल खराब होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। चापाकल मरम्मत के लिए ग्रामीण मुखिया प्रखंड मुख्यालय और जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। पंचायत के विभिन्न गांव में 25 चापाकल खराब है । भाजपा के मीडिया प्रभारी दिशु दंडपट ने बताया कि चापाकल मरम्मत की दिशा में सार्थक पहल नहीं हो रही है अधिकांश चापाकल ओके पाइप बदलने की जरूरत है जल एवं स्वच्छता विभाग के पास भी पर्याप्त मात्रा में पाइप नहीं है। वहीं धरमबहाल बहल के कृष्णा पल्ली रोड और हरी मंदिर के पास चापाकल गाढ़ा गया है। अनुमंडल के कई थाना से पुलिस वाहन और अन्य वाहन पर लोग आते हैं अधिकांश लोग इसी चापाकल से पानी पीते थे चापाकल खराब होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। धरमबहाल, मनोहर कॉलोनी,लालडीह एवं ए दिल बड़ा को मिलाकर कुल 25 चापाकल खराब है पंचायत सेवक जयपकाश पंडित ने बताया कि धरमबहाल पंचायत में 25 चापाकल मरम्मत की सूची उपलब्ध कराई गई है वीडियो को सूची सौंप दी जाएगी।

Related Post