Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

महुआडांड़ में सरकार के वादाखिलाफी को लेकर स्वीकृत पारा शिक्षक संघ ने किया बैठक।17 मार्च को विधानसभा घेराव करने का लिया निर्णय।

महुआडांड़

महुआडांड़ प्रखंड प्रांगण में स्वीकृत पारा शिक्षक संघ प्रखंड इकाई महुआडांड़ ने सरकार के वादाखिलाफी को लेकर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार को वादाखिलाफी को लेकर 17 मार्च को विधानसभा घेराव करने की बात कही। इस दौरान पारा शिक्षकों ने कहा कि पारा शिक्षक संघ के साथ वर्तमान सरकार छल कर रही है। सरकार अपने वादे के मुताबिक कार्य नहीं कर रही है जिसे लेकर हम लोगों ने निर्णय लिया है कि 17 मार्च को सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र खलखो, सचिव सुनील उरांव, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार एवं विजय तिर्की, निर्मल उरांव, सरस्वती कुमारी, रंजीत ठीठीयो, अंजना मींज समेत सभी पारा शिक्षक उपस्थित थे।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post