Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

Suicide in Jamshedpur: बच्चे के रोने को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने दे दी जान

जमशेदपुर: बच्चे के रोने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने गुस्से में आकर कीटनाशक पी ली जिससे उसकी मौत हो गई। मामला पटमदा के बोड़ाम थाना के बोटा ग्राम का है। घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बोटा ग्राम निवासी चंपई मुर्मू की दो बच्ची है।

शुक्रवार को बच्ची रो रही थी जिसको लेकर चंपई मुर्मू ने पत्नी सुनीता मुर्मू को फटकार लगाई। दोनों के विवाद हो गया। सुनीता ने कीटनाशक पी ली। इसके बाद बेहोश हो गई। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई।

Related Post