Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

विधायक सुदिव्य कुमार सोनु ने नारियल फोड़कर लोकल सेल का किया सुभारम्भ।

गिरीडीह

ओपन कास्ट धोबीडीह कोलियरी को सीटीओ मिलने के पश्चात लोकल सेल चालू होने पर माननीय विधायक जी श्री सुदिव्य कुमार सोनू को झाकोमयू, ट्रक एसोसिएशन तथा लोकल सरदार ने मिलकर धन्यवाद दिया और विधायक जी ने नारियल फोड़कर लोकल सेल का शुभारंभ किया । मौके पर सीसीएल के PO और प्रबंधक मौजूद थे ।

इस खुशी के मौके पर मिठाइयां बांटी गई और खुशियां मनाई गई ।

Ccl के po की तरफ से कहा गPया कि सवा लाख टन उत्पादन क्षमता में सिर्फ 15 से 20 हजार टन का ही उठाव हो पाता है जिसको बढ़ाना जरूरी है ताकि ज्यादा कोयला बिक सके ।

इस पर मा. विधायक जी ने सभी स्टेकहोल्डर्स से आग्रह किया कि आपस मे समन्वय बनाकर ज्यादा से ज्यादा उठाव की पहल की जाए ताकि सभी को इसका आर्थिक लाभ मिले और कोलियरी जिंदा रह सके । कबरीबाद TOR के मुद्दे पर विधायक जी ने बताया कि वे कुछ दिनों में दिल्ली जा रहे है और Ministery of Forest and Environment में जाकर अपनी बात रखके TOR लाने का प्रयास करेंगे

मौके पर छकु साव, तेजलाल मंडल, चुड़का हांसदा, दिलीप मंडल, गोपाल शर्मा के साथ सभी सरदार , स्थानीय मजदूर वगैरह मौजूद थे

डिम्पल की रिपोर्ट।

Related Post