जमशेदपुर.मानगो स्थित Gulf Training Institute (GTI) में मेगा ट्रेड फेयर 2026 का भव्य आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के विभिन्न टेक्निकल एवं ऑपरेटिंग ट्रेड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.
मेगा ट्रेड फेयर में सेफ्टी ऑफिसर, बीएमएस ऑपरेटर, एसी एवं एचवीएसी टेक्नीशियन, इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन, वाटर ट्रीटमेंट, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर पांच टीमों का गठन कर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसके अलावा स्टूडेंट्स इंट्रोडक्शन, मोनो एक्टिंग, पिक एंड टॉक, पीपीई रेस और फाइंड द करेक्ट आंसर जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई.
कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्थान के निदेशक शेख हाजी फरीदुल्लाह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार, स्मृति चिह्न, मेडल एवं उपयोगी उपकरण देकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, टीमवर्क और व्यक्तित्व विकास भी सफलता के लिए आवश्यक हैं.
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इनमें सेफ्टी एवं वाटर ट्रीटमेंट के ईशान, बीएमएस ऑपरेटर के जावेद अंसारी, एसी एवं एचवीएसी के नदीम, वेल्डिंग के फिरोज तथा इलेक्ट्रिशियन के पीके पॉल शामिल थे. वहीं, शादाब, नाजिश, रियाज, नूर, कैफ, सरफराज, संगीता, स्वागिता, अफसाना, सोनू, नवजोत, फैजान एवं राज सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया.
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, मेगा ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी समझ, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और टीमवर्क के लिए प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

