श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट का मासिक कीर्त्तन महोत्सव आयोजित

जमशेदपुर.श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला मनै श्याम से मिला दें…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, ऐसी मस्ती कहां मिलेगी…, मोर छड़ी लहरायी रे रशिया ओ…, मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला…, लाखों पापी तार दिये सुनते हैं सरकार…, चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए…. आदि बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खुब झूमे। मौका था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का मासिक श्याम कीर्त्तन महोत्सव (गुणगान बाबा श्याम) का। इस धार्मिक मौके पर स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल, मानव केडिया, नीरज जालान, रूबी रविन्द्र, सक्षम पलसानिया द्वारा बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। यजमान स्नेहा-प्रदीप गुप्ता द्धारा आयोजित मासिक कीर्त्तन महोत्सव बहुत ही धुमधाम से मंगलम सिटी गम्हरिया में मनाया गया। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो रात 12 बजे तक चला। इससे पहले संध्या 7.30 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना शुरू हुई। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन व्यजनों का भोग, अखंड ज्योत तथा श्याम रसोई प्रसाद था। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश पसारी, दीपक भालोटिया, विमल गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, निखिल खेतान, अमित खेडिया, गणेश भालोटिया, टिनु अग्रवाल, विनोद मित्तल, नरेश अग्रवाल, स्मिता खेडिया, सुनीता पसारी, सुमन भालोटिया, टोनी भालोटिया, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

