Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

आदित्यपुर में DIGI Mart का भव्य उद्घाटन, इलेक्ट्रिकल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मिलेगी पूरी रेंज

आदित्यपुर: आदित्यपुर-1 स्थित आकाशवाणी चौक पर रविवार को इलेक्ट्रिकल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के नए शोरूम DIGI Mart का भव्य उद्घाटन किया गया. आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह और विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया.

DIGI Mart Inaugurated in Adityapur, Offering a Wide Range of Electrical and Home Appliances

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. नए शोरूम के खुलने से आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है.

DIGI Mart में कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के इलेक्ट्रिकल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं. यहां ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग तरह के उत्पाद एक ही छत के नीचे खरीद सकेंगे. शोरूम प्रबंधन का कहना है कि ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.

उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट सेल भी शुरू की गई है. प्रबंधन के अनुसार, चुनिंदा उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई है. इन विशेष ऑफरों को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर जनार्दन कुमार, कांग्रेस पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बैजू कुमार, राजेश कुमार, अजीत कुमार, डी.एन. सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शक्ल मार्डी, संजय कुमार, बिन्देश्वरी सिंह, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी और कन्हैया जी सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Related Post